नई दिल्ली: नई दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में दिल्ली मुख्यमंत्री ने आगामी IAFS-IV (India-Africa Forum Summit) और IBCA (International Big Cat Alliance) शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेहमानों की सुविधा और आयोजन स्थल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सर्वोत्तम स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 24×7 कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने बाजार और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 23 अप्रैल को नई दिल्ली में आईएएफएस-IV के लोगो, थीम और वेबसाइट (www.iafs2026.in) का अनावरण किया था। यह शिखर सम्मेलन आईए स्पिरिट: नवाचार, लचीलापन और समावेशी परिवर्तन के लिए भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो भारत-अफ्रीका साझेदारी की व्यापक प्रकृति को दर्शाता है। शिखर सम्मेलन से पहले तैयारी संबंधी बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें 29 मई 2026 को भारत-अफ्रीका विदेश मंत्रियों की बैठक शामिल है, इससे पहले 28 मई को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें भारत और अफ्रीका के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।