"पंचायत चुनाव को लेकर बापौली में हलचल, वार्ड-3 में 10 मई को वोटिंग"
पानीपत (निर्मल सिंह): उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 मई को बापौली खण्ड की पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 3 के रिक्त पद के लिए सदस्य पद पर उपचुनाव होना निश्चित किया गया है। इसके लिए बापौली के राजकीय कन्या वरिष्ठï मा. विद्यालय बापौली में बाई ओर मध्य और दाई ओर मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि उप चुनाव में आचार संहिता का पालन पूर्ण रूप से किया जाना चाहिए।