देहरादून: जिलाधिकारी ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड में गड़बड़ी, दस्तावेजों के रख-रखाव में लापरवाही और कामकाज में पारदर्शिता की कमी जैसी खामियां पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी दफ्तरों में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के अनुसार यह गंभीर वित्तीय अनियमितता है, जिस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन जैसे कई बिंदु सामने आए हैं। जिला प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर समग्र रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि वर्तमान के साथ-साथ पूर्व में तैनात सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल की गतिविधियों की भी गहन जांच की जाए। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, डीजीसी नितिन वशिष्ठ, तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।