"दीया कुमारी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, सांस्कृतिक विरासत पर जोर"

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में आयोजित पांडुलिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है।

उपमुख्यमंत्री ने प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं वैदिक विरासत का अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह पहल ज्ञान-संपदा के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं, लिपि ज्ञान और शास्त्रीय विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं में भारतीय भाषाओं, लिपियों और शास्त्रों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ेगी, जिससे हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती मिलेगी।

इस कार्यक्रम में जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार और राजस्थान संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. लता श्रीमाली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।