"बंगाल जीत के बाद भाजपा का पंजाब मिशन शुरू"

लुधियाना (अशोक सहगल): पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद भाजपा पंजाब में चुनाव जीतने की तैयारी करेगी पश्चिम बंगाल में जीत के बाद भाजपा के पंजाब के नेताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि पंजाब में भी बंगाल की तरह लोग भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे पार्टी में भी लोग पश्चिम बंगाल के चुनाव निपट जाने का इंतजार कर रहे थे कब वह समय आ गया कि पंजाब पर फोकस किया जा सके उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान अभी भी पुराने चुटकुले और कहावतो में फंसे पड़े हैं

भाजपा की परियोजनाएं पंजाब में भी लागू: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि हरियाणा की तरह भाजपा द्वारा लागू की गई कई योजनाएं पंजाब में भी चलाई जा रहे हैं जो लोगों के फायदे के लिए हैं जिसका आने वाले चुनाव में भाजपा को लाभ होगा उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों का शोषण किया। आज बंगाल आजाद हो गया है। प्रधानमंत्री की नितियों के कारण बंगाल बच गया है। बंगाल के बाद पंजाब की बारी है। मोदी जी ने कई योजनाएं लागू कर रखी हैं जो लोगों की भलाई के लिए हैं

पंजाब में बीजेपी आएगी आक्रामक भूमिका में : BJP बंगाल में चुनाव जीतने के बाद पंजाब में फाइट मोड में आएगी। वह पंजाब को भी हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी। भाजपा दोआबा में ज्यादा जोर लगाएगी। शहरी सीटों से गेम बदलेगी। इसका सीधा नुकसान AAP को होगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बदल खोरी की भावना से कम कर रही है विकास के नाम पर लोग अभी भी आम आदमी पार्टी के नेताओं का मुंह देख रहे हैं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं


नायब सैनी सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर सोनीपत के राई में उन्होंने भाजपा के मेयर कैंडिडेट राजीव जैन और वार्ड उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। नायब सैनी ने यह भी कहा- पंजाब में आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि महिलाओं को एक हजार रुपए हर महीने देंगे। वहां के मुख्यमंत्री सुबह वादा कर शाम को भूल जाते हैं ।

वोट बैंक पर कर रही है पकड़ भाजपा: पश्चिम बंगाल में नतीजे आने के बाद भाजपा के लिए पंजाब पर ध्यान देना ही शेष रह गया है भाजपा के नेताओं का कहना है कि इसे पॉजिटिव इफेक्ट आया है कि अगर बंगाल में भाजपा आराम से चुनाव जीत सकती है तो पंजाब में भी यह काम संभव नहीं है इसके लिए कई महीने पहले से ही काम शुरू हो चुका है डेरा फैक्टर को अपने पक्ष में करने के लिए गोटिया बिठाई जा रही है। इसमें डेरा बल्लां हो या ब्सास व डेरा सच्चा सौदा, तीनों जगह भाजपा संपर्क में है। हालांकि, इसका वोट बैंक पर कितना असर होता है, यह कभी सामने नहीं आता, लेकिन इनका समर्थन चुनाव पर काफी गहरा असर डालता है।

भाजपा के मंत्री हुए मुखर: पंजाब को लेकर भाजपा के कई मंत्री अपनी बयान बाजी तेज कर रहे हैं इसी सिलसिले में दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मैं भी तेवर दिखाते हुए कहा कि पंजाब के लोग वर्तमान सरकार से तंग है पंजाब पर आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान इतना खर्चा चढ़ गया है जितना पुरानी सरकारों ने 50 साल में भी नहीं चढ़ाया अब वह खुद ही कह रहे हैं कि हमने कौन सा कर्जा लोटाना हैँ बंगाल के लोगों ने भाजपा की सरकार बनाकर एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। आज उन्होंने यह फैसला भी लंबे समय बाद लिया है। बंगाल के लोगों ने सोच समझकर ममता बनर्जी को विदा किया है।

किस मुंह से वोट मांगेगी भाजपा: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मां का कहना है कि बेशक बंगाल में भाजपा की सत्ता में आ गई है। पंजाब में अभी तो बदलाव हुआ है। लोगों ने सारी पार्टियों को आजमाने के बाद आम आदमी पार्टी को मौका दिया पंजाब को लेकर BJP सोचे ना कि ऐसा कुछ कर लेंगे। हम पंजाबी हैं, जिस बात पर अड़ गए, उस पर अड़ गए। पंजाब का भाजपा ने बहुत नुकसान किया। RDF का पैसा रोक लिया। 700 किसान शहीद कर दिए। हर बात पर हमसे लड़ते हैं। कभी कहते हैं तुम्हारी यूनिवर्सिटी छीन लेंगे। कभी कहते हैं चंडीगढ़ हमारा हो जाएगा, उसे अलग कर देंगे। भाखड़ा डैम के पानी को अपना बता रहे हैं, प्रबंधक लगाने की बात करते हैं।
उन्होंने कभी पंजाब के हक की बात तो की नहीं, सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूछ लो, बिट्टू भी भाजपा में हैं। किस मुंह से वोट मांगने आएंगे। पब्लिक है सब जानती है।

भाजपा के अगला नंबर पंजाब का कहे जाने पर CM भगवंत मान ने कहा कि ये शेखचिल्ली के सपने हैं। किसानों, योद्धाओं, फकीरों और साहित्यकारों की धरती है, पंजाब के लोग ऐसे झांसे में नहीं आते। वह पॉलिटिकली अवेयर हैं और वह परखकर वोट डालते हैं। ऐसे भी उनके पास एक विधायक है और लोकसभा का तो कोई सांसद है ही नहीं।

चड्ढा पाठक होंगे सक्रिय: विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर राघव चड्ढा और संदीप पाठक पंजाब को लेकर बहुत एक्टिव नजर नहीं आ रहे। अभी बैकएंड प्लानिंग होगी, फिर भाजपा मैदान में आएगी और पंजाबियों को यकीन दिलाएगी कि बंगाल में लोगों ने भरोसा किया तो इस बार पंजाब को भी भाजपा को मौका देना चाहिए।