लुधियाना/चंडीगढ़: गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) के नव-नियुक्त गैर-आधिकारिक सदस्य सुनील कपूर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गौरतलब है कि सुनील कपूर इससे पहले काउंसलर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें प्रशासनिक एवं जनसेवा का अच्छा अनुभव है।
इस अवसर पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा PPSC के चेयरमैन विनायक सैनी, पंजाब के मुख्य सचिव कप सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में भाग लिया और नव-नियुक्त सदस्य को बधाई दी।
शपथ ग्रहण के बाद वक्ताओं ने आशा जताई कि सुनील कपूर अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर आयोग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि PPSC राज्य में योग्य युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था है।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सुनील कपूर को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।