डेराबस्सी: भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में जीत की खुशी में डेरा बस्सी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष पवन धीमान की अगुवाई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे, पोस्टर और बैनर लेकर “बंगाल के बाद पंजाब की बारी, भाजपा की है पूरी तैयारी” का नारा बुलंद किया।
मंडल अध्यक्ष पवन धीमान ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम की जनता ने नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम में भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता रविन्द्र वैष्णव, डिस्टिक व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राकेश अचिंत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मेहता, नरेंद्र मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, देविंदर पाल पुंडीर, विपन आनंद, स्वर्ण सिंह, विपिन सैनी, अमन पाहवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।