"भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर थानेसर मंडल में जश्न"
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह): पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यो की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना स्पष्ट जनादेश भारतीय जनता पार्टी को सौंपकर विकास, सुशासन और सुरक्षा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। इस चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत प्रदेश में परिवर्तन की जनता की आकांक्षा का प्रतीक है।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, नेतृत्व की स्पष्ट नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल पर जनता का भरोसा इस ऐतिहासिक सफलता का आधार बना। भाजपा के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के संकल्प को समर्थन दिया।
आज थानेसर मंडल में मंडल के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में मिली जीत की खुशी लड्डू बांटकर मनाई गई