चंडीगढ़: भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोर्स, चंडीगढ़ यूनिट द्वारा होटल पार्क इन में किया गया, जिसमें अनेक गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में इंटरनेशनल पैडमेन लीजेंड लीडर प्रो. डॉ. बिरेन दवे अपनी धर्मपत्नी पिंकी मोदी दवे के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेव. डॉ. जितेंद्र सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जो प्रिस्ट, कवि, लेखक, विश्व रिकॉर्ड धारक तथा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित रह चुके हैं।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी को उनके सामाजिक योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मान-ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर अवार्ड तथा कैप्टन ए.डी. मानेक ग्लोबल एक्सीलेंसी एंड इंस्पिरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दोनों मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करते हुए पंछी ने इसे समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करने की प्रेरणा बताया। कार्यक्रम में मानवाधिकार, भ्रष्टाचार उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। आयोजन को सभी उपस्थित अतिथियों ने प्रेरणादायक एवं सफल बताया।