एनसीआईजीडी रामदरबार के रेव. डॉ. जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर सक्रिय भागीदारी की। रेव. डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाली बढ़ाना आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की जिम्मेदारी है।

चंडीगढ़ : एनसीआईजीडी रामदरबार के रेव. डॉ. जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक चले अभियान में लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रेव. जानकी रानी ने प्रार्थना के साथ की। अभियान में सिस्टर सपना, इवेंजलिस्ट हिमांशी, सिस्टर सिमरण, भाई मूलचंद, भाई सूरज, बहन राजरानी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की।

रेव. डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने जैसा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को केवल विशेष दिवस तक सीमित न रखकर प्रत्येक परिवार और संस्था को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

जगतपुरा से सिस्टर सपना, जबकि कंडाला में चौधरी बलवीर लंबरदार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. इकराम और भाई गुरुप्रीत सिंह ने विशेष सहयोग दिया। अभियान के अंत में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।