"बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य"

डेराबस्सी: नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा मंडल डेराबस्सी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चुनाव इंचार्ज सुखविंदर सिंह (गोल्डी) ने की, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में स्टेट सेक्रेटरी संजीव खन्ना, जिला जनरल सेक्रेटरी जगदीप औजला, वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू, ओबीसी मोर्चा के स्टेट उपाध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, मुकेश गांधी, हरप्रीत सिंह (टिंकू), राधेश्याम, विक्रांत पवार, रविंद्र बत्रा, टोनी सैनी, मंडल अध्यक्ष पवन धीमान और मंडल जनरल सेक्रेटरी हरमेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान सुखविंदर सिंह (गोल्डी) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद चुनाव में भाजपा का लक्ष्य डेराबस्सी की सभी सीटों पर जीत दर्ज करना है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करना होगा।
मंडल अध्यक्ष पवन धीमान ने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति, प्रचार-प्रसार और उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा की गई।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।