दुबई: पश्चिम एशिया में 18 दिन के संघर्षविराम के बाद एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। United Arab Emirates में ड्रोन हमलों, Bahrain में रेड अलर्ट और Strait of Hormuz में बढ़ते खतरे ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। ईरानी मीडिया के मुताबिक United States की सेना ने ईरान की ओर जा रही दो नागरिक नौकाओं को निशाना बनाया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। Iran का कहना है कि ये सामान्य मालवाहक नौकाएं थीं, न कि आईआरजीसी की स्पीडबोट्स, जबकि अमेरिका ने इन आरोपों को “मनगढ़ंत” बताया है।
दूसरी ओर, बहरीन ने नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी है। UAE के अनुसार फुजैराह स्थित एक प्रमुख तेल सुविधा पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। यह केंद्र Strait of Hormuz को बायपास करने वाला अहम पाइपलाइन हब है। वहीं British Army ने अमीरात तट के पास एक मालवाहक जहाज में आग लगने की पुष्टि की है। इन घटनाओं के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने इन हमलों में किसी भी भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि संकट का समाधान केवल कूटनीति के जरिए ही संभव है।