पलवल: पलवल में आपसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक विक्रम (19) और आरोपी सुरेश दोनों सगे भाई थे तथा मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले थे। दोनों पिछले करीब एक वर्ष से पलवल की मुख्य मार्केट में किराये के कमरे में रहकर सोने की ढलाई का काम कर रहे थे।सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद पुलिस टीम के साथ मुख्य मार्केट में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। आराेपी सुरेश खुद थाने पहुंच गया था, जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।