कुरुक्षेत्र: नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि शहर में अवैध रूप से मीट ब्रिकी को लेकर नगर परिषद की तरफ से चैंकिग की गई। इस चैंकिग के दौरान टीम ने पिपली से अंबाला रोड पर स्थित ढाबो, होटलों व दुकानों को चैक किया। चैकिंग के दौरान होटलों की रसोई, उनका मैन्यू कार्ड व अंदर होटलों को चैक किया गया और आगे भी इस तरह की चैंकिग निरंतर जारी रहेगी।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिला जिला नगर आयुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर द्वारा समय-समय पर ऐसे दुकानदारों व होटलों की चैकिंग की जाती है, जहां पर मीट बेचने का काम किया जाता है। अभी हाल में ही अमीन रोड पर नप की सीमा में चल रही कई मीट की दुकानों को सील भी किया था।
उन्होंने बताया कि सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम द्वारा पिपली व पिहोवा रोड पर दुकानों व होटलों की चैंकिग की गई है। इस दौरान दुकानदारों को समझाया कि कुरुक्षेत्र एक धार्मिक स्थल है और यहां पर मीट की ब्रिकी पूरी तरह से प्रतिबंध है। यदि किसी के पास मीट की ब्रिकी होती पाई तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान दुकानें सील करने करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।