"लुधियाना में अमिता दहिया को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला प्रशंसा पत्र"

लुधियाना: माननीय मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त करते हुए प्राचार्या अमिता दहिया ने अपने शिक्षकीय जीवन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी है। 17 वर्षों से अधिक के समृद्ध अनुभव तथा अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ, वे एक दूरदर्शी, कर्मठ एवं समर्पित शिक्षाविद के रूप में जानी जाती हैं।

टैगोर पब्लिक स्कूल, अग्र नगर, लुधियाना की प्राचार्या के रूप में उन्होंने विद्यालय में समग्र शिक्षा, नैतिक मूल्यों और नवाचार की सशक्त संस्कृति स्थापित की है। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

हाल ही में, पंजाब के शिक्षा मंत्री ने उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

उन्होंने यह सम्मान अपनी टीम, अपने पति—जो लुधियाना में जीएसटी इंटेलिजेंस के आयुक्त के रूप में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी हैं—तथा अपनी पुत्रियों को समर्पित किया।