"बंगाल में जीत पर अरुण सूद को मिली बधाई, चंडीगढ़ में जश्न"

चंडीगढ़: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर शहर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी संगठन साईं सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

संस्था के अध्यक्ष उमेश कुमार, सुमित कुमार (प्रधान), संजना वाल्मीकि, किशनपाल, अमित बग्गा, रवि चंदेल, मिलन सूद, विनोद और जावेद अंसारी सहित अन्य सदस्यों ने भाजपा की जीत पर खुशी जताई और इसे पार्टी की नीतियों व नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि देशभर में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन विकास और सुशासन की नीतियों की जीत का प्रतीक है