"डेराबस्सी पुलिस की कार्रवाई, 175 फीट केबल और 6 टायर रिकवर"

डेराबस्सी: मुबारकपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। यह मामला एफआईआर नंबर 184 दिनांक 2 मई 2026 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस को यह शिकायत दाउद पठान पुत्र दिलशेर पठान निवासी पंजाब कॉलोनी, गांव दफरपुर, थाना डेराबस्सी, जिला एसएएस नगर मोहाली की ओर से दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल कुमार पुत्र भारत शाह और मनप्रीत सिंह उर्फ घुग्गी कुमार निवासी गांव ककराली ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 305, 331(3) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 175 फीट काले रंग की केबल तार और ट्रक के 6 पुराने टायर बरामद किए हैं।

मामले की जांच एएसआई लखविंदर सिंह (नंबर 422), इंचार्ज पुलिस पोस्ट मुबारकपुर द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस तरह की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।