"टोल टैक्स पर प्रदेश प्रभारी का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह"

पानीपत (निर्मल सिंह): लोक जनशक्ति पार्टी (रा) हरियाणा के प्रदेश प्रभारी श्री वीरेंद्र विधूड़ी , केपी चौधरी प्रभारी पंजाब व चंडीगढ़ के ज्ञानचंद गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी ( अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ ) प्रभारी पंजाब का पानीपत टोल टैक्स पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं के साथ गर्म -जोशी से स्वागत किया गया । और पार्टी के पदाधिकारियों को लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा बुका देकर सम्मानित किया गया।

प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र विधूड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी को पानीपत जिले में अत्यधिक मजबूती के साथ प्रचार करने का आग्रह किया और सभी नए पुराने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करने के लिए प्रेरित किया। ताकि लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत और संगठित किया जा सके।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी को आश्वासन दिया कि हम सब एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे ।

कार्यक्रम सम्पन्न होने पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

इस मौके पर जय सिंह यादव जिला अध्यक्ष पानीपत, राजेश यादव जिला उपाध्यक्ष, सूरजभान ददलाना हल्का अध्यक्ष पानीपत ग्रामीण , रिंकू कश्यप हल्का अध्यक्ष इसराना , जिला सचिव पानीपत आकाश नरवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष देवनारायण ठाकुर , किरण पाल , विजेंद्र यादव, विजय यादव , ओम प्रकाश , योगेंद्र पासवान , पंकज बोहली , मोनू ददलाना, अमित गढ़ी सिकंदरपुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।