"बीबीएमबी में रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम"

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देशों तथा बीबीएमबी रेड क्रॉस की चेयरपर्सन सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में शिशु निकेतन एवं सिलाई-कढ़ाई केंद्र में रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था की सचिव डिंपल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने छोटे बच्चों तथा सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के साथ इस दिवस की खुशियां साझा कीं।

रेड क्रॉस की सचिव डिंपल ने कहा कि यह दिवस रेड क्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी दुननट के जन्म दिवस को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था समाज कल्याण के अनेक कार्य कर रही है, जिनके अंतर्गत कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए शिशु निकेतन तथा महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने इस अवसर पर रेड क्रॉस के समस्त स्टाफ को इस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर रेड क्रॉस मैनेजर नरदेव सिंह के अलावा शिशु निकेतन एवं सिलाई-कढ़ाई केंद्र का स्टाफ भी उपस्थित था