"फायरिंग मामले में बड़ा कदम, Farooq Abdullah केस में ट्रायल शुरू"

जम्मू: फारूक अब्दुल्ला से जुड़े फायरिंग मामले में जांच एजेंसियों ने अपनी पड़ताल पूरी कर ली है और अब आरोपी के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई जम्मू के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में होगी।

यह घटना इसी साल मार्च में जम्मू के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी जहां आरोपी ने कथित तौर पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। सबूतों की जांच की गई और कई स्थानों पर पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता और कुछ पुराने विवाद हमले के पीछे संभावित कारण हो सकते हैं।

पुलिस ने अदालत के समक्ष सभी प्रासंगिक सबूत पेश कर दिए हैं जबकि अगली सुनवाई में आगे की कानूनी कार्यवाही होने की उम्मीद है।