"शिक्षकों के कौशल विकास के लिए हिम अकादमी में विशेष कार्यशाला"

हमीरपुर: हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक विशेष कहानी-कथन (Storytelling) आधारित शिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पढ़ाई को अधिक रोचक, प्रभावी और छात्र-केंद्रित बनाना था।

जाने कार्यशाला में क्या हुआ? :

शिक्षकों को स्टोरीटेलिंग तकनीक के माध्यम से पढ़ाने के नए तरीके सिखाए गए
कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए व्यावहारिक गतिविधियाँ कराई गईं
विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाने पर जोर दिया गया

कार्यशाला का संचालन रिसोर्स पर्सन जगतंबा देवी एवं वेगा शर्मा ने किया। उन्होंने शिक्षकों को कहानी-कथन की कला के माध्यम से शिक्षण को जीवंत और सहभागितापूर्ण बनाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

रिसोर्स पर्सन्स ने बताया कि कहानियां विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, संवाद कौशल, रचनात्मकता और भावनात्मक जुाव को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में लगभग 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं तथा सहभागात्मक सत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने नई शिक्षण तकनीकों को सीखने के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। विद्यालय प्रशासन ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए रिसोर्स पर्सन्स का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।