चंडीगढ़: वार्ड नंबर-23 की पार्षद प्रेमलता ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए सेक्टर-35A में सड़कों की रिकारपेटिंग (री-कारपेटिंग) कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
बताया गया कि इन सड़कों का निर्माण लगभग पांच वर्ष पहले हुआ था, लेकिन समय के साथ सड़कें जर्जर और खस्ताहाल हो गई थीं। स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए पार्षद प्रेम लता ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाया।
उद्घाटन अवसर पर एसडीओ अमन कुमार, जेई जगतार सिंह, सेक्टर-35 फूल मार्केट के प्रतिनिधि राजेश कुमार, धीरज, विजय कुमार और सुदामा बिट्टू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए पार्षद प्रेम लता का आभार जताया। लोगों ने कहा कि सड़कें खराब होने के कारण लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और अब रिकारपेटिंग कार्य शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
पार्षद प्रेम लता ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य लगातार जारी हैं और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे।