"भाजपा नेता का मतदान संदेश, अधिक से अधिक वोटिंग की अपील"
पंचकूला: नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सेक्टर-16 स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद योगेश्वर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र और विकसित पंचकूला के निर्माण के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही शहर के बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।