पानीपत: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती राजपूत धर्मशाला पानीपत में बड़े उत्साह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । जिसमें राजपूत समाज के सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किए गये।
सतपाल राणा ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि महाराणा प्रताप एक वीर योद्धा थे उन्होंने घास की रोटियां खा करके देश व धर्म की रक्षा के लिये भगवा ध्वज को कभी भी झुकने नहीं दिया।
राणा ने कहा है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में कई कठिन युद्ध लड़ाईयां लड़ी। जिनमें हल्दी घाटी का युद्ध सबसे महत्वपूर्ण था। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में मुगल फौजों को नाक के चने चबवाये और कभी भी हार नहीं माने।
उन्होंने कहा है कि महाराणा प्रताप एक राजपूत समाज के न होकर सर्व समाज के लिए काम किया, क्योंकि उनकी फौज में सभी धर्म और संप्रदायों के लोगों ने देश सेवा की मेरी तो सर्व समाज से अपील है कि सभी इस महान देश भगत योद्धा का जन्मदिन अपने-अपने तौर पर मनाए ताकि समाज में एक नया संदेश जा सके और उनके लिये यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
राणा ने कहा है कि जल्दी ही जून महीने में एक शोभा यात्रा पानीपत के सभी धार्मिक और सामाजिक संगठन मिलकर के निकालेंगे।
इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति कुलदीप राणा,यशपाल राणा ,सलवान, डॉ विजय राणा, जसवीर राणा,मनोज राणा एडवोकेट गौरव राणा,रवि राणा,सनी राणा,जनक राणा,फूल शर्मा आदि मौजूद रहे।