लुधियाना: शहर के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एलआरजीएमए (LRGMA) जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रहा है। संस्था के प्रधान संदीप बहल ने घोषणा की कि आगामी एक वर्ष के भीतर एलआरजीएमए डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए एक अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से लुधियाना का गारमेंट्स उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मार्केटिंग और ब्रांडिंग को मजबूत कर सकेगा।
यह घोषणा शनिवार देर रात एक स्थानीय होटल में आयोजित बैठक के दौरान की गई। बैठक में चेयरमैन दर्शन गाबा, महासचिव ए.एस. दुआ, सौरभ गुप्ता, अमनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर बहल ने एलआरजीएमए की आठवीं प्रदर्शनी की तारीखों का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 26 से 28 जुलाई तक पीएयू ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इस बार प्रदर्शनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने के लिए सभी स्टॉल्स को यूनिफॉर्म लुक देने का निर्णय लिया गया है, ताकि आयोजन अधिक आकर्षक और पेशेवर नजर आए।